Please wait...

रक्त दान सेवा

ॐ ॐ ॐ ॐ ॐ

धर्मपथिक पूज्य गुरुवर श्री शैलेन्द्र कृष्णजी अपना जन्म दिवस सामाजिक सेवाकार्यों के साथ मनाते हैं । पिछले ७ वर्षों से प्रति वर्ष पूज्य गुरुवर अपने जन्म दिवस ८ अगस्त के दिन एक दिवसीय नि:शुल्क विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन करवाते हैं, जिसके अंतर्गत पूज्य गुरुवर अपने सभी भक्तों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करते हैं । पूरे वर्षभर में जिसे भी रक्त की आवश्यकता पड़ती है, उसे नि:शुल्क रक्त उपलब्ध करवाया जाता है ।

पूज्य गुरुवर कहते हैं कि “रक्त की जरुरत कब किसको पड़ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता । क्या पता आपके खून की कुछ बूँदें किसी जरूरतमंद की साँसों को थमने से बचा लें । रक्त का कोई भी विकल्प नहीं है । रक्तदान मानव जीवन की रक्षा में सहायक होता है । यह एक पुण्य का कार्य है । आमजन को रक्तदान के लिए प्रेरित करने और उसके फायदे सबको समझाने के लिए व्यापक स्तर पर लोगों में जागृति लाई जानी चाहिए । रक्तदान करनेवालों को मान-सम्मान मिलना चाहिए ताकि अन्य लोग भी प्रेरित हों ।”

रक्तदान के पश्चात् सभी रक्तदान करनेवालों को भेंट एवं सर्टिफिकेट देकर पूज्य गुरुवर द्वारा सम्मानित किया जाता है एवं आगंतुकों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया जाता है ।